{"_id":"595fc0ab4f1c1b9c178b4621","slug":"top-runners-honored-in-half-marathon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन में अव्वल आए धावक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन में अव्वल आए धावक सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
देवरिया में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में अव्वल आने पर अनिल यादव को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित करते क्रीड़ाधिकारी सर्वदेव सिंह यादव।
बलिया। हाफ मैराथन में अपनी अलग पहचान बनाने वाले जिले के माटी के लाल नगवां निवासी अनिल यादव को नवागत जिला क्रीड़ाधिकारी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने अनिल यादव को आगे बढ़ते रहने की कामना की।नवागत जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव ने कहा कि अनिल कुमार यादव एक ऐसा धावक है जिसने जिले ही नहीं बल्कि पूर्वांचल में अपने नाम का डंका बजाया है।
चंद्रशेखर हाफ मैराथन में अव्वलता साबित करने के साथ उसने देवरिया जिले के भागलपुर में आयोजित हाफ मैराथन में 51 हजार रुपये जीते थे। उस समय मै उसी जनपद में रहा हूं। ऐसे माटी को प्रणाम करता हूं जहां से अनिल यादव ने अपना सफर शुरु किया। नगवां अमर शहीद मंगल पांडेय का गांव है। जहां इस युवक ने सांस ली और उसी माटी का नाम रोशन किया है। इस मौके पर जावेद अहमद, अखिलेश कुमार, दिलीप कुमार, मनोज, बब्लू श्रीवास्तव, राजू आदि मौजूद रहे।