{"_id":"9ca869179aa785881c46e705ffa3d557","slug":"today-twenty-four-million-voters-become-fortunes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सवा चार लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सवा चार लाख मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती और बेलहरी में वोट पड़ेंगे। इसमें कुल चार लाख 31 हजार 781 मतदाता हैं। जिसमें से दो लाख 42 हजार 922 पुरूष तथा एक लाख 89 हजार 859 महिला मतदाता मतदान करेंगी। ये मतदाता 1687 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 195 जिला पंचायत प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसके लिए 273 मतदान केंद्र और 721 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जिसमें से 24 मतदान केंद्र अति संवेदनशील प्लस, 108 अति संवेदनशील तथा 125 संवेदनशील और 16 सामान्य हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती और बेलहरी विकास खंड शामिल है। बुधवार को सभी ब्लाक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों पर रवाना होने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष फोर्स लगाई गई है। उधर प्रेक्षक सहित जनपद के आला अफसर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर देर रात तक स्थिति का जायजा लेते रहे।
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान कर्मियों को चुनाव कराने के लिए बैलेट बाक्स, मतपत्र, इंक पैड, स्याही, चुनाव संबंधी पुस्तिका आदि बुधवार को मुहैया करा दी गई। साथ ही चुनाव से जुड़े सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट सहित अन्य अफसर और कर्मचरियों को बाहरी व्यक्तियों के यहां ठहरने और भोजन करने की मनाही की गई। साथ में चेताया गया कि यदि इस तरह की कोई शिकायत मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ब्लाक मुख्यालय से मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को पहुंचने का सिलसिला दोपहर से शुरू हो गया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
बैरिया, रेवती, बेलहरी और मुरलीछपरा विकास खंडों में बने मतदान केंद्रों तथा मतदेय स्थलों पर प्रेक्षक सहाबुद्दीन मोहम्मद के साथ जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह तथा पुलिस कप्तान अनीस अहमद अंसारी देर रात तक चक्रमण करते रहे। आला अफसरों के साथ प्रत्येक विकास खंड के सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट भी साथ में रहे और तैयारी के बारे में जानकारी दी। अधिकारी बूथवार मतदानकर्मियों के उपस्थिति का भी जायजा ले रहे थे।
इस दौरान बूथ पर तैनात किए गए कर्मचारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर संवेदनशील भी दिखे। समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने का आदेश दिया। उधर सभी मतदान केंद्रों पर जिला मुख्यलय से सुरक्षाकर्मियों को पहुंचने का सिलसिला भी दोपहर से शुरू हो गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशन में पुलिसकर्मी मतदान केंद्रों पर मतपेटिकाओं का मतपत्रों की सुरक्षा में जुट गए। सोमवार के दिन पोलिंग पार्टियों के रवानगी को लेकर ब्लाक मुख्यालयों पर पूरे दिन चहलकदमी बनी रही।