फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   to take education loan is tough task

एजुकेशनल लोन लेना और चुकाना पड़ रहा भारी

Tue, 07 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 07 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के लिए लोन लेना इतना आसान नहीं है जितना बताया जाता है। लोन लेने की जटिल प्रक्रिया तथा बैंकर्स की असंवेदनशीलता के चलते हजारों छात्र उच्चशिक्षा से वंचित हो रहे हैं। लोन से पढ़ाई करने वाले छात्र कम पैसों की नौकरी मिलने से लोन की भरपाई करने में अपने को अक्षम पा रहे हैं जिससे अधिकतर बच्चे कुण्ठा के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिता की माली हालत ठीक नहीं होने पर उनके बच्चे को एजुकेशन लोन मिल पाना काफी मुश्कि ल है।

उच्च शिक्षा या अन्य तरह की पढ़ाई के लिए बैंकर्स लोन देने से पहले उसके अभिभावक की माली हालत की जांच पड़ताल जरूर करते हैं। अभिभावक की स्थाई संपति या नौकरी नहीं होने पर उसके बच्चे को एजुकेशनल लोन लेना आसान नहीं है। असल में बच्चे को मिलने वाला एजुकेशनल लोन उसके पिता को ही मिलता है। फुलप्रुफ गारंटी मिलने के बाद ही बैंक एजुकेशनल लोन जारी कर रहा है। यह किसी एक बैंक  की बात नहीं है अपितु ऐसे तमाम बैँक हैं जो एजुकेशनल लोन के नाम पर अभिभावकों के ब्योरा तलब करते हैं। जबकि एजुकेशनल लोग बच्चे के नाम पर मिलनी चाहिए। जबकि ऐसा नहीं होता है। बच्चे की  पढ़ाई के दौरान ही लोन का ब्याज शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


लोन का ब्याज भी आम ब्याज दर से कम नहीं होता है। विभागीय जानकारी के अनुसार लोन का ब्याज नौ फीसद से किसी भी बैंक में कम नहीं है। छात्रों को ब्याज की भारी भरकम धनराशि बैंक को वापस करनी पड़ती है। हालांकि कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्हें लोन से पढने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिलती है जिससे उन्हें लोन अदा करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। एजुकेशन लोनिंग की व्यवस्था होने के बावजूद गरीब तबके के छात्र लोनिंग से बचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed