फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tillouli defeated Tungunia by 14 runs to enter the next round

तिलौली ने टंगुनिया को 14 रन से पराजित कर अगले चक्र में किया प्रवेश

Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Tillouli defeated Tungunia by 14 runs to enter the next round
बेल्थरारोड। नेहरू जियाउल इंटर कॉलेज अठगावां चैनपुर गुलौरा के खेल मैदान पर विद्यालय संस्थापक स्व. सत्यनारायण यादव की स्मृति में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कांग्रेस नेता और समाजसेवी जनार्दन सिंह यादव ने शुभारंभ किया। समारोह में जनार्दन ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच टंगुनिया और तिलौली के बीच खेला गया जिसमें तिलौली ने टास जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 42 रन बनाए। जवाब में उतरे टंगुनिया के खिलाड़ियों ने दयनीय प्रदर्शन किया तथा 28 रनों के योग पर ही पूरी टीम सिमट गई। इस प्रकार तिलौली ने टंगुनिया को 14 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। धनंजय और भरत यादव अंपायर रहे, जबकि धर्मेंद्र यादव ने कमेंट्रेटर की भूमिका निभाई। इस मौके पर जनेश्वर प्रसाद, प्रमोद यादव, दिनेश यादव, सोनू, राणा प्रताप, पवन, राजू, गोविंद प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed