फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tight security arrangements for Friday prayers

जुमे की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tight security arrangements for Friday prayers
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में छानबीन करते एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी। संवाद - फोटो : BALLIA
बलिया। कानपुर हिंसा के मद्देनजर शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान सतर्कता बरती गई। मस्जिदों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई और अधिकारी लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे। जिले में जुमे की नमाज शांति के साथ पढ़ी गई। अफसरों संवेदनशील जगहों पर शांति समिति और धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

जुमे की नमाज से पहले शुक्रवार को दोपहर में जनपद के अधिकांश मस्जिदों पर पुलिस के जवानों की तैनाती कर दी गयी थी। सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष फोर्स के साथ अपने-अपने इलाके में गश्त करते रहे। एसपी ने विशुनीपुर, काजीपुरा, बड़ी मस्जिद चमन सिंह बाग रोड, बहेरी, दिमागी चट्टी में स्थिति का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी बैरिया व क्षेत्राधिकारी ने गांव चिरंजी छपरा एंव लालगंज में दौरा करते रहे। दोनों गांवों की मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती पहले ही कर दी गई थी। उपजिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्र, क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र लगातार गांवों में घूमते रहे। बेल्थरारोड में जामा मस्जिद, उमरगंज की मस्जिदों में नमाज शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में अदा की गई। उभांव नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के 28 मस्जिदों में लोगों ने नमाज अदा की। रेवती क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद, थाना के पास स्थित मस्जिद, छोटी मस्जिद, मून छपरा, कौलेन पांडेय का टोला, रामपुर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

रसडा़ में स्थानीय प्रशासन हाई एलर्ट पर रहा। तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी एस एन बैंस व कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स सग क्षेत्र में चक्रमण करते दिखे। नगर के मुंसिफ मस्जिद, हजीन मस्जिद, उत्तर पट्टी, पुरानी मस्जिद, पश्चिम मोहल्ला, मैरुराय का पूरा, सहित ग्रामीण अंचल कोटवारी हिता का पूरा, जाम, अमहर, कोप गाव, कुरेम, नगहर, मुरेडा़, सहित विभिन्न गावों में स्थित धार्मिक स्थलों पर चक्रमण करते दिखे। नगरा थाना परिसर में धर्म गुरुओं की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed