{"_id":"5e04fcee8ebc3e87ba644b93","slug":"thursday-was-the-coldest-day-of-the-year-one-died-ballia-news-vns501871979","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार, एक की मौत
विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के शंकरपुर चट्टी पर ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते व्यवसायी।
- फोटो : BALLIA
बलिया। साल का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। पारा अब तक सबसे निचले पायदान पर लुढ़ककर छह डिग्री पर पहुंच गया। नतीजा ये हुुआ कि पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए और लोग घरों में ही कैद होकर रह गए। गुरुवार को सिर्फ वही घर से निकले, जिनका निकलना मजबूरी थी। इस बीच ठंड से जिले के मनियर में एक की मौत हो गई। इस बीच गुरुवार को अचानक सभी स्कूल खुल गए जिससे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि अधिकतर अभिभावकों ने ठंड को देखते हुए स्कूल खुलने के बावजूद बच्चों को नहीं भेजा, जिससे कई स्कूलों को मजबूरी में बंद की घोषणा करनी पड़ी। इस बीच शाम तक जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 28 दिसंबर तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया। उधर, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के साथ प्राइवेट स्टैंडों पर नगर पालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था की गई थी, लेकिन ठंड व लोगों की संख्या को देखते नाकाफी साबित हो रही थी।
जिला व महिला अस्पताल में भी अलाव जलवाए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग ठंड से कांपते नजर आए। मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कंबल दिया गया है, लेकिन वह छह डिग्री के तापमान को नहीं नहीं झेल पा रहा है। कई मरीजों को तीमारदारों ने घर से लाकर या बाजार से खरीदकर कंबल ओढ़ाया। हालांकि तीमारदारों के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
आठवीं तक के स्कूल 28 तक बंद
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया है कि नर्सरी से आठवीं तक के सभी सरकारी-प्राइवेट विद्यालय 28 दिसंबर तक बंद रहेंगे। यह आदेश आवासीय विद्यालयों पर लागू नहीं होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि इस अवकाश की अवधि में भी प्रधानाध्यापक, अध्यापक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराकर विद्यालय से सम्बंधित कार्यों का सम्पादन करेंगे।
विज्ञापन
ट्रेनें रहीं लेट, कांपते रहे यात्री
बलिया। बलिया से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी ने पैसेंजर्स को काफी परेशान किया। गुरुवार को अप सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो रात को 6.45 पर जाती है कैंसिल रही तो डाउन जो दिन में लगभग साढ़े बजे आती है दस घंटे की देरी से चल रही थी। इसके अलावा दिल्ली से आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस लगभग चार घंटे की देरी से शाम को चार बजे बलिया आई। पवन एक्सप्रेस जो मुंबई से शाम को छह बजे आती है दो घंटे के विलंब से चल रही थी। ताप्ती गंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे विलंब से चल रही थी। इंटरसिटी एक्सप्रेस को 31 दिसंबर तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर यात्री ठंड से कांपते रहे
----------------
दिसंबर माह में तापमान का उतार-चढ़ाव
दिनांक अधिकतम न्यूनतम15 दिसंबर 23 12
16 दिसंबर 21 14
17 दिसंबर 18 10
18 दिसंबर 17 07
19 दिसंबर 17 07
20 दिसंबर 19 08
21 दिसंबर 21 12
22 दिसंबर 22 12
23 दिसंबर 19 09
24 दिसंबर 21 09
25 दिसंबर 19 10
26 दिसंबर 16 06