{"_id":"fb978a88041b39a64e5a4c8844a65a20","slug":"thundered-bulldozers-road-was-widened-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरजा बुलडोजर, सड़क हुई चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरजा बुलडोजर, सड़क हुई चौड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 14 Feb 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से शनिवार को अतिक्रमण हटाया गया। नगर के माल्देयपुर मोड़ से लेकर चित्तू पांडेय चौराहे तक करीब दो किमी तक बुलडोजर गरजा और सड़क चौड़ी हो गई।
इस दौरान एनएच के अधिकारियों ने सड़क किनारे लगी दूकानों को हटाने के साथ ही पक्के निर्माण को तुड़वाया। अतिक्रमण हटाने के दौरान पूरे दिन अफरातफरी मची रही।
जिलाधिकारी यशवंत राव के निर्देश पर गाजीपुर से आई राष्ट्रीय राजमार्ग की देखरेख करने वाले विभाग की टीम ने जिला प्रशासन के सहयोग से शनिवार को अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन
एनएच के सहायक अभियंता डीएन कुशवाहा के नेतृत्व में टीम ने माल्देपुर मोड़ से अतिक्रमण हटवाने की कवायद शुरू दी। कई थानों की पुलिस की मौजूदगी में माल्देपुर से शहर की ओर आने वाले मार्ग पर जलालपुर, बहेरी, दिमागी चट्टी सहित चित्तू पांडेय चौराहे तक बुल्डोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।
अतिक्रमण हटवाने से पूर्व ही दर्जनभर से अधिक दूकानदारों ने दुकान के सामने अतिक्रमण को हटाया। कुछ मकानों के सामने भवन स्वामियों ने पक्का निर्माण कर लिया था। उसे भी तोड़वा दिया गया। जलालपुर स्थित एक मोटर साइकिल एजेंसी के पास एक मकान के ठीक सामने सड़क की भूमि में ही पक्का सोख्ता बना दिया गया था।
उसे भी ध्वस्त करा दिया गया। जबकि कई स्थानों पर लोहे की जाली बनाकर घेर दिया गया था। उसे भी हटवाया गया। जबकि कई दूकानों के सामने मिट्टी डालकर ऊंचा कर दिया गया था। जैसे-जैसे अतिक्रमण हटता गया। लोगों ने राहत की सांस ली। बहेरी में भी कई स्थानों पर सड़क के किनारे दूकानें लगाई गई थी।
इसे ध्वस्त कर दिया गया। कई स्थानों पर चाय की दूकान भी एनएच की जमीन में बनाई गई थी, जिसे तोड़ दिया गया। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट रामसिंह वर्मा, नगर क्षेत्राधिकारी डीपी सिंह, हल्दी थानाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे, थानाध्यक्ष नीरज पाठक, सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।