फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three policemen Lainhajir

कटहुरा प्रकरण में तीन पुलिसकर्मी लाइनहाजिर

Thu, 19 Nov 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 19 Nov 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
Three policemen Lainhajir
कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव के लोगों द्वारा बुधवार को कोतवाली का घेराव करने के  बाद उप पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ रतन कुमार श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी मामले की जांच करने गुरुवार को कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


इस प्रकरण में एसपी ने तीन आरोपी सिपाहियों को लाइनहाजिर कर दिया। वहीं डीआईजी ने संवेदनशील तथा अति संवेदनशील गांवों का भ्रमण कर चौकन्ना रहने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा गांव निवासी सुधीर यादव डाला छठ के दिन बुधवार की भोर में श्रीनाथ बाबा सरोवर पर अपनी बीमार व्रती मां को स्कूटी से लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि श्रीनाथ बाबा चौराहे पर रसड़ा कोतवाली में तैनात कांस्टेबल सतीश चंद्र, शशिकांत एवं सौरभ पाल ने उसे रोक दिया। उसने लाख विनती की लेकिन पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

इस दौरान पुलिस और युवक में कहासुनी हो गई। इससे नाराज पुलिसकर्मियों ने बर्बरता पूर्व लाठी से उसकी पिटाई कर कोतवाली में बंद कर दिया था।

जब इसकी जानकारी परिवार तथा ग्रामीणों को हुई तो वे कुछ सपा नेताओं के साथ रसड़ा कोतवाली पहुंचे और युवक को छोड़ने की बात कही। इसके बाद पुलिस इसमें आनाकानी करने लगी। इससे आक्रोशित ग्रामीण कोतवाली का घेराव कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।

 साथ ही आरोपी तीन कांस्टेबल के निलंबन तथा एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की। बृहस्पतिवार को प्रकरण की जांच करने डीआईजी तथा एसपी रसड़ा कोतवाली पहुंचे।


 जहां दोषी पाए जाने पर तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। वहीं डीआईजी ने मातहतों को संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील गांवों तथा बूथों का गहना से निरीक्षण करने तथा चौकसी बरतने का निर्देश दिया। कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed