फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three people were run over by a pickup truck while drinking tea; one died

Ballia News: चाय पी रहे तीन लोगों को पिकअप ने रौंदा, एक की मौत

Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people were run over by a pickup truck while drinking tea; one died
रसड़ा। मऊ मार्ग पर गढ़िया गांव के पास बेकाबू पिकअप ने शनिवार की सुबह दुकान पर चाय पी रहे तीन लोगों को रौंदते हुए बिजली के खंभे में टक्कर मार दी। शंकर खरवार (50) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अखिलेश गुप्त (55) व अशोक कुमार (60) की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


कस्बा से एक किलोमीटर दूर गढ़िया निवासी शंकर खरवार (50), अखिलेश गुप्त (55) व अशोक कुमार (60) सुबह में घर से टहलने के लिए निकले थे। टहलने के बाद तीनों गांव के ही रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर पहले सड़क पटरी पर स्थित अशोक गोंड की चाय की दुकान पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। रसड़ा से मऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने तीनों लोगों को रौंदते हुए बिजली की खंभे को तोड़ दिया। दुर्घटना में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को इलाज को सीएचसी पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद शंकर को मृत घोषित कर दिया और प्राथमिक इलाज के बाद अखिलेश व अशोक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें इलाज के लिए यहां से मऊ लेकर चले गए। दोनों को मऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिजली का पोल टूटने बिजली सप्लाई भी बाधित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed