{"_id":"5ed47d6000c5977c53798434","slug":"three-people-drowned-in-ganga-river-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया में गंगा दशहरा पर नदी में स्नान करने गए मासूम समेत तीन लोग डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में गंगा दशहरा पर नदी में स्नान करने गए मासूम समेत तीन लोग डूबे
Mon, 01 Jun 2020 09:30 AM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 01 Jun 2020 09:30 AM IST
विज्ञापन
drown
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा दशहरा के अवसर पर बलिया के अलग-अलग स्नान घाटों पर पहुंचे दो किशोर और एक मासूम गंगा में डूब गए। फेफना थाना क्षेत्र के हैबतपुर गंगा घाट पर सोमवार सुबह 6:00 बजे दो किशोर डूब गए। उधर, हल्दी थाना क्षेत्र के पचरुखिया घाट पर दादी के साथ नहाते समय सात साल का बच्चा डूब गया। इनके डूबने की सूचना पर दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस घाट पर पहुंच चुकी है और उनकी तलाश की जा रही है।
तीनों में से अभी किसी का पता नही चल सका है। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर संगम घाट पर सोमवार की सुबह गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के दौरान अंकुश (14) पुत्र त्रिलोकी गोंड़ व गोलू (15) पुत्र विजेंद्र राजभर निवासी निधरिया डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश में जुटी है। इसकी खबर सुन दोनों के परिवार में कोहराम मचा है।
उधर, गंगा नदी के पचरूखियां घाट पर दादी के साथ नहाते समय सात वर्षीय प्रिंस पटेल पुत्र जितेंद्र पटेल डूब गया। सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। बालक की तलाश जारी है। पचरूखियां निवासी बालक गंगा दशहरा पर अपनी दादी के साथ स्नान करने आया था।