फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three Pakistani citizens living in the district on long term visa

Ballia News: लॉन्ग टाइम वीजा पर जिले में रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिक

Sat, 26 Apr 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three Pakistani citizens living in the district on long term visa
बलिया। आतंकी हमले की घटना के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विशेष उद्देश्य प्रवेश (एसपीएएस) वीजा पर भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में वापस भेजने के आदेश पर जिले में पुलिस-प्रशासन और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। जिला प्रशासन की मानें तो शॉर्ट-टर्म वीजा पर जिले में कोई पाकिस्तानी नहीं रहता है। पाकिस्तानी हिंदुओं के लिए जारी होने वाला लाॅन्ग-टर्म वीजा पर दो से तीन लोग रहते हैं। उनकी जांच पड़ताल चल रही है। उन्हें देश छोड़ना नहीं है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत व एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हमला में पाकिस्तान का हाथ मानते सरकार ने पांच कड़े कदम उठाया। जिसमें 27 अप्रैल से पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी मौजूदा वैध भारतीय वीजा रद्द कर दिया गया। हालांकि वीजा संबंधित भारत सरकार का ये नियम उन पाकिस्तानी नागरिकों पर लागू नहीं होगा, जो पाकिस्तानी हिंदू हैं और जिन्हें लॉन्ग टर्म वीजा दिया गया है, जिसके जरिए वो भारत में रह रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने कहा कि शॉर्ट-टर्म वीजा पर कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं रह रहा है। दो से तीन लोग लॉन्ग टर्म वीजा पर पूर्व में रहते थे, उनकी जांच पड़ताल की जा रही है। सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed