{"_id":"695d4d688e82d0128806dbe7","slug":"three-lakh-voters-were-reduced-maximum-82-thousand-names-were-removed-in-bansdih-ballia-news-c-190-1-bal1002-155328-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कम हुए तीन लाख मतदाता, बांसडीह में सबसे ज्यादा 82 हजार के नाम हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कम हुए तीन लाख मतदाता, बांसडीह में सबसे ज्यादा 82 हजार के नाम हटाए गए
विज्ञापन
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग की अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2026 के आधार पर कराए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन मंगलवार को श्रीमुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची सौंपी।
बताया कि जनपद में स्थित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 357- बेल्थरारोड (अजा), 358-रसड़ा, 359- सिकंदरपुर, 360- फेफना, 361-बलिया नगर, 362-बांसडीह तथा 363-बैरिया की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जिले में 20,54,620 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 11,47,075 पुरुष, 9,07,473 महिलाएं एवं 72 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। नागरिकों से अपील की कि जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे प्रारूप-6 भरकर अपना नाम जुड़वाएं। किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सभी विधानसभाओं में अलग-अलग निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किए गए हैं। 11 जनवरी को सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची का पठन करेंगे। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता के प्रति शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर, एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, सातों विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दलों, सहायक निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
6 फरवरी तक कर सकते हैं दावे-आपत्तियां
मतादाता आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली पर दावे एवं आपत्तियां 06 जनवरी से 06 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन voters.eci.gov.in के माध्यम से किया जा सकता है। ऑफ-लाइन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील कार्यालय में दाखिल की जा सकती है। यह निर्वाचक नामावली समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय बलिया, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं मतदान केंद्रों पर जनसामान्य के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
कम हुए करीब तीन लाख मतदाता, 142121 को भेजा जाएगा नोटिस
बलिया। एसआईआर के बाद जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 10 हजार 596 है। इसमें 20 लाख 54 हजार 620 मतदाताओं का आलेख्य प्रकाशन प्रशासन की तरफ से किया गया। कुल मतदाताओं में 455976 मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से जांच के बाद हटाए गए हैं। इसमें विधानसभा बांसडीह में सार्वधिक 82 हजार 619, बलिया नगर में 82 हजार 93, बैरिया में 75 हजार 403, बेल्थरारोड में 66 हजार 279, फेफना में 56 हजार 192, रसड़ा में 51 हजार 409 तथा सबसे कम सिकंदरपुर में 41 हजार 981 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। ऐसे में प्रशासन की तरफ से 4 लाख 55 हजार 976 मतदाताओं में से मात्र 142121 मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में करीब 313855 मतदाताओं का नाम अब शुद्ध रूप से वोटर लिस्ट से बाहर हो गया है।