{"_id":"62813950c527b04e8d50d8cd","slug":"three-injured-one-dead-in-road-accident-ballia-news-vns6537234127","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित तिवारी सेमरी (दिउली) गांव के समीप देर रात सड़क किनारे एक वृद्ध महिला के शव को लोगों ने देखा। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और महिला की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर फोटो डाला। पोस्ट देखकर मृत महिला के परिजन थाना पहुंचे। जिसके बाद मृत महिला की पहचान पंचरत्नी देवी (65) पत्नी कमला गुप्ता निवासी माधोपुर के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। महिला रात को किसी समय घर से कहीं चली गई। किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई।
दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी उमेश यादव (35) शराब के नशे में धुत होकर काफी तेज गति से बाइक चलाते हुए बैरिया के तरफ से अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह सोनबरसा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा कि खड़े ट्रक में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, रामपुर महावल निवासी डॉक्टर मंजू पांडेय किसी वैवाहिक कार्यक्रम से रविवार की सुबह अपने घर बलिया कार से आ रही थीं। सिहाचौर के पास पहुंची तो कार असंतुलित होकर पलटते हुए सड़क के नीचे चली गयी। सिंहपुर स्थित एक निजी चिकित्सक से प्राथमिक उपचार करा कर अपने घर को चली गयी।