फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three injured including husband and wife in separate road accidents

अलग-अलग सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन घायल

Tue, 03 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Three injured including husband and wife in separate road accidents
बैरिया। एनएच 31 पर सोनबरसा गांव के निकट सड़क दुर्घटना में सोमवार को पति-पत्नी उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए। वे टोला फकरुराय गांव में भागवत कथा सुनने अपने गांव विसेनी डेरा से जा रहे थे। पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह ने घायल दंपती को सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

अंचल सिंह (40) अपनी पत्नी सुमन सिंह (35) को लेकर बाइक से विसेनी डेरा से टोला फकरुराय जा रहे थे। सोनबरसा गांव के सामने सड़क पार कर रहे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाइक सहित खड्ड में जा गिरे। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। रेवती कस्बा के आनंद प्रकाश पांडेय (60) यज्ञ की जलयात्रा में शामिल होने बस से गंगा तट पचरुखिया जा रहे थे। एनएच 31 पर रामगढ़ के निकट बस के सामने अचानक एक बाइक चालक के आ गया।चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिससे आनंद का सिर बस के राड से टकरा गया। उन्हें सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया, जहां से बेहोशी की हालत में सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed