फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three girl students selected for science quiz competition

विज्ञान क्विज प्रतियोगिता के तीन छात्राएं चयनित

Sat, 12 Nov 2022 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three girl students selected for science quiz competition
बलिया। ब्लॉक संसाधन केंद्र चिलकहर में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विकास खंड स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें कंपोजिट विद्यालय औंदी की तीन छात्राओं कक्षा आठ की माबिया प्रथम, कक्षा सात की अंजली शर्मा तृतीय एवं कक्षा आठ की शबा परवीन ने सातवां स्थान प्राप्त कर टॉपटेन में स्थान बनाया।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मनोज कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी चिलकहर ने प्रमाणपत्र एवं मेडल देकर तीनों छात्राओं को सम्मानित किया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजेश की ओर से चयनित छात्रों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विज्ञान शिक्षक सतीश कुमार सिंह ने इस प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

शिक्षक शिवजन्म यादव तथा विनोद कुमार राम की ओर से मानव जीवन में विज्ञान के महत्व को बताया गया। मौके पर शिक्षक इरफान अहमद, शमीम अंसारी, उमेश कुमार यादव, राजेंद्र यादव, सरिता सिंह, शमीम आरा आदि उपस्थित रहे। संचालन वरिष्ठ शिक्षक राममुनेश्वर यादव और प्रधानाध्यापक भूपेंद्र नारायण सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed