फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three family members injured after wall of house collapsed during rain in ballia flood two people condition critical

बलियाः बारिश के कारण बाढ़ से घिरी मड़ई की दीवार गिरी, तीन जख्मी, दो की हालत गंभीर

Thu, 12 Aug 2021 11:22 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 11:22 AM IST
सार

घायलों को किसी तरीके से निकालकर कर सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। इसमें दो की हालात गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
Three family members  injured after wall of house collapsed during rain in ballia flood two people condition critical
ईंट की दीवार गिरने से तीन लोग घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के शिवपुर कपूर दीयर पंचायत के लगन टोला गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाढ़ से घिरी मड़ई की ईंट की दीवार गिर गई। घटना में कमरे के अंदर सो रहे तीन लोग मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।  घायलों को किसी तरीके से निकालकर कर सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। इसमें दो की हालात गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर के लगनटोला गांव में बुधवार को पूर्णमासी का परिवार मड़ई में सोया हुआ था।  बाढ़ से घिरे रहने और लगातार बारिश से जलजलाई मड़ई की ईंट की दीवार गिरने से उसमें सोए पूर्णमासी (40), अनन्या (05) पुत्री पूर्णमासी और सत्यम (01) पुत्र पूर्णमासी घायल हो गए। ईंट को हटाकर घायलों को निकाला गया।
विज्ञापन


किसी तरह पानी लांघकर पहले बीएसटी बंधे पर ले जाया गया। वहां से एंबुलेंस से सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज कर अनन्या और सत्यम को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। पूर्णमासी का इलाज कर अस्पताल से छोड़ दिया गया। गनीमत रहा कि हादसा सुबह के समय हुआ। परिवार के कुछ लोग दैनिक क्रिया के लिए बाहर निकल गए थे। नहीं तो घायलों की संख्या और ज्यादा होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णमासी का पुराना ईंट की दीवार पर खपड़ैल का घर है, जो जर्जर हालत में है। कहीं उस घर में दुर्घटना न हो जाए इसके डर से पांच साल से पूर्णमासी का परिवार मड़ई लगाकर रहता था। पूर्णमासी का घर पानी में घिरे होने के कारण बड़ा लड़का बीएसटी बंधे पर मवेशियों को लेकर चला गया था। पत्नी और अन्य बच्चे दैनिक क्रिया के लिए बाहर निकल गए थे। इस कारण वो दीवार की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed