{"_id":"5ece83478ebc3e9046022c27","slug":"three-corona-suspects-killed-in-district-sample-will-be-sent-for-investigationballia-news-ballia-news-vns526986424","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, जांच हेतु भेजा गया सैम्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन कोरोना संदिग्ध की मौत, जांच हेतु भेजा गया सैम्पल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। गुजरात के सूरत से श्रमिक ट्रेन से बिहार के छपरा जाते समय एक वृद्घ की रास्ते में जाते वक्त तबीयत बिगड़ गई और बलिया पहुंचने से पूर्व उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा महाराष्ट्र से बिहार के हाजीपुर जाते वक्त उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसकी जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, तीसरा व्यक्ति सूरत से रोडवेज बस से बलिया आ रहा था, जिसकी बलिया पहुंचने से पूर्व बस में ही तबीयत बिगड़ गई, जिसकी अस्पताल जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व सिविल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां तीनों को कोराना संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा जांच के लिए सैम्पल भेजा जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के छपरा जिला निवासी भूषण सिंह 58 पुत्र अयोध्या गुजरात के सूरत में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। जहां श्रमिक स्पेशन ट्रेन से अपने घर जा रहे थे। जिनकी श्रमिक स्पेशल ट्रेन में तबीयत खराब हो गई और बलिया पहुंचने से पूर्व उनकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी होते ही बलिया जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि दूसरा नेपाल देश के जनकपुर जिला के दुभी थाना क्षेत्र के चिकाना निवासी शोभरन पुत्र रामनारायण महाराष्ट्र से स्पेशल ट्रेन से हाजीपुर जा रहा था। जिसकी ट्रेन में तबीयत बिगड़ने पर उसके दोस्तों ने उसे बलिया में ट्रेन को रुकवा कर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने कोरोना संदिग्ध मानते हुए दोनों शवों को मर्चरी में रखवाया। वहीं तीसरा बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया निवासी मुनीब शाह (25) पुत्र केशव शाह सूरत से रोडवेज बस से मंगलवार की देर शाम बलिया पहुंचे थे। जिनकी तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेजा। उधर, जिला अस्पताल प्रशासन तीनों को कोरोना संदिग्ध मान रहा हैं और तीनों का सैम्पल जांच के लिए भेज रहा है। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि तीनों शवों को मर्चरी हाउस में रखवा दिया गया हैं और तीनों शवों का सैम्पल जांच के लिए भेजा जाएगा।
---------------------