फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three arrested with fake notes in ballia

बलिया में  1.76 लाख रुपये के जाली नोट संग तीन गिरफ्तार 

Sun, 27 Oct 2019 02:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 27 Oct 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with fake notes in ballia
नरही थाने में जाली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया में नरही पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम ने शनिवार की रात 1.76 लाख  के जाली नोट के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से तीन कट्टा व छह जिन्दा कारतूस भी बरामद किया। नरही थाना प्रभारी गगन राज सिंह, उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, स्वाट टीम बलिया के उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, सर्विलांस प्रभारी अश्विनी पांडेय, उप निरीक्षक संजय सरोज मुखबिर की सूचना पर भरौली पिकेट के पास मौजूद थे।
विज्ञापन


भरौली पेट्रोल पंप के पास दो लग्जरी कार के समीप तीन लोग दिखाई दिए, जो पुलिस को देखते ही गाजीपुर की तरफ़ भागने का प्रयास किया। जिन्हें टीम ने धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम रकीब खां उर्फ आरज़ू पुत्र रफीक खान निवासी सारिमपुर थाना औधोगिक बक्सर बिहार, शेषनाथ यादव पुत्र नागेश्वर निवासी कपूरी नारायनपुर थाना फेफना बलिया तथा संजय यादव पुत्र चंद्रिका यादव निवासी चचया थाना नगरा बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए अभियुक्तों के पास से 500 के 255 जाली नोट, 200 के 96 नोट तथा 100 के 293 जाली नोट बरामद किया। पकड़ी गई जाली नोट एक लाख 76 हजार बताई जा रही है। इसके अलावा अभियुक्तों के पास से तीन कट्टा व छह जिन्दा कारतूस भी बरामद किया गया। वहीं दो लग्जरी गाड़ी को पुलिस ने सीज कर दिया। पकड़े गए तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। नरही थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों ने बताया कि वे लोग 500 रुपये के जाली नोट को 400 रुपये में परिवर्तित करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 200 के जाली नोट को 150 तथा 100 रुपये के जाली नोट को 75 रुपये में परिवर्तित करते हैं। बताया कि हम लोग जाली नोट बदलने के लिए भरौली में आए हुए थे, यहां से बलिया जाते, लेकिन पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए। बताया कि यह धंधा हम लोग चार माह से कर रहे है। गिरफ्तार करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर यादव, राकेश यादव, शशिप्रताप सिंह, रोहित यादव, अनूप सिंह, अतुल सिंह, अनिल पटेल, वेद प्रकाश दुबे, जसवीर सिंह, विजय राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed