फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three accused of murder and robbery arrested by Maharashtra Crime Branch

महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े हत्या और डकैती के तीन आरोपी

Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused of murder and robbery arrested by Maharashtra Crime Branch
बलिया। पिछले तीन दिनों से जनपद में डेरा डाल रखी महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन परिसर से हत्या और डकैती में वांछित महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपियों ने ट्रांजिस्ट रिमांड पर भी ले लिया है। आरोपितों के पास से मृतका का मोबाइल फोन, आधार और पैन कार्ड आदि बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले तीन दिनों से महाराष्ट्र की क्राइम ब्रांच की टीम डेरा डाल रखी थी। पिछले शनिवार की रात उसने कई दुकानों पर छापामारी की। लक्ष्मी मार्केट के एक दुकानदार को हिरासत में भी लिया था। क्राइम ब्रांच की टीम को लेकर जनपद में तरह-तरह की चर्चाएं थी, लेकिन वो यहां क्यों पहुंची थी इसका खुलासा नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने आरोपी सोनू निवासी गलाफरपुर पकहा, सुधीर कुमार निवासी कुसौरी कला, थाना सहतवार को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर मुन्नी देवी निवासी गलाफरपुर पकहा को भी गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि मुंबई के भयंदर थाना क्षेत्र के भोलानगर झोंपड़पट्टी में सुमन देवी की हत्या हुई थी। घर से जेवरात, मोबाइल के सात ही 38 हजार की डकैती की गई थी। महाराष्ट्र पुलिस संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बलिया में रुकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed