{"_id":"6377cea3d8da7af50069e7cda03ae815","slug":"thousands-hands-raised-in-worship-of-the-sun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य की आराधना में उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य की आराधना में उठे हजारों हाथ
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Tue, 17 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्योपासना का पर्व डाला छठ पर नगर समेत ग्रामीणांचलों के नदी तटों और सरोवर के किनारे विहंगम दृश्य देखने को मिला। जगह-जगह मेले जैसा माहौल था। पर्व को लेकर लोगों में गजब का उत्साह भी दिखा।
नगर के टाउन हाल बापू भवन, महावीर घाट, रामलीला मैदान, बिचला घाट, विजयीपुर घाट, लालघाट, राजपूत नेउरी, बेदुआ, गौशाला रोड, मिश्र नेउरी, आनंद नगर, संकट मोचन कालोनी, हरपुर नगर, जटहा बाबा मंदिर, हाइड्रिल कालोनी, भृगु आश्रम, बहादुरपुर, गोठहुली, काशीपुर, मिड्ढा, अगरसंडा निधरिया, पौहाड़ीपुर सहित अन्य घाटों और सरोवरों पर व्रती महिलाएं अपराह्न तीन बजे से पहुंचना शुरू कर दीं।
व्रती महिलाओं ने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर अस्ताचल गामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान पारंपरिक और लोकप्रिय गीत गाती हुई महिलाओं की टोली नदी, सरोवर और पोखरा आदि पर पहुंची। जहां पर बनी वेदी पर विधिवत पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
ग्रामीण इलाके में भी प्रमुख रूप से गंगा घाट कोटवा नरायणपुर, उजियारघाट, नसीरपुर मठ, भरौली, गोविंदपुर, सोहांव, लक्ष्मणपुर, फेफना, सागरपाली, ओझवलिया, जवहीं दियर, हासनगर, मझौंवा घाट, पचरूखिया घाट, नौरंगा घाट, लालगंज घाट आदि पर लाखों व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया।
जबकि नगर के शिवरामपुर गंगा घाट और कीनाराम घाट पर भी भीड़ उमड़ पड़ी थी। इन घाटों पर पैर तक रखने की जगह नहीं थी। जैसे ही भगवान भास्कर अस्त होने लगे, व्रती महिलाओं ने उन्हें अर्घ्य देकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
इनके अलावा घर के सदस्यों ने भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर विभिन्न समिति के लोगों के साथ ही पुलिसकर्मी तैनात रहे।