फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Third day of checking : 2735 copies were checked at four centers

मूल्यांकन का तीसरा दिन: चार केंद्रों पर जांची गईं 2735 कॉपियां

Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Third day of  checking : 2735 copies were checked at four centers
बलिया। सोमवार को तीसरे दिन बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन में तेजी आई। जिले के चार केंद्रों पर तीसरे दिन कुल 27305 कॉपियां जांची गईं। हालांकि तीसरे दिन भी 915 परीक्षक व 44 प्रधान परीक्षक अनुपस्थित रहे। अब तक कुल 600905 कॉपियां जांची जा चुकी हैं।
विज्ञापन

तीसरे दिन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की 7313 कापियां जांची गईं। इस केंद्र पर कुल 50 प्रधान परीक्षक व 1682 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन तीसरे दिन भी यहां केवल 44 प्रधान परीक्षक व 263 परीक्षक उपस्थित हुए। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज पर इंटरमीडिएट की कुल 4504 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 30 प्रधान परीक्षक व 242 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन तीसरे दिन भी यहां केवल 25 प्रधान परीक्षक व 127 परीक्षक उपस्थित हुए। इसी तरह कुंवर सिंह इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की 3647 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 34 प्रधान परीक्षक व 270 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन तीसरे दिन भी यहां केवल 25 प्रधान परीक्षक व 90 परीक्षक उपस्थित हुए। टाउन इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की कॉपियों जांचने के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर कुल 3647 कॉपियां जांची गईं। इस केंद्र के लिए कुल 67 प्रधान परीक्षक व 686 परीक्षक आवंटित हैं। लेकिन तीसरे दिन भी यहां केवल 43 प्रधान परीक्षक व 286 परीक्षक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed