फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thiram suspected in finger millet flour; 66 had fallen ill

Ballia News: मडुआ के आटे में थायरम की आशंका, 66 हुए थे बीमार

Wed, 07 Oct 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Thiram suspected in finger millet flour; 66 had fallen ill
बलिया। बांसडीह क्षेत्र के आसचौरा और चौकन गांव में जिवितपुत्रिका व्रत के पूर्व मडुआ के आटे की लिटी-रोटी खाने से बीमार पड़े 66 लोगों की हालत में अब सुधार है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मडुआ के आटे और तैयार रोटी के नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे हैं। ग्रामीणों की सूचना के आधार पर बीज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में इस्तेमाल होने वाले थायरम रसायन की मौजूदगी की भी जांच कराई जा रही है। हालांकि, अभी जांच रिपोर्ट आई नहीं है। सभी की निगाह जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

जिवितपुत्रिका व्रत से पहले दोनों गांवों में मडुआ का आटा खाने के करीब आधा से डेढ़ घंटे बाद एक-एक कर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। सबसे अधिक महिलाएं प्रभावित हुईं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त जेपी सिंह ने बताया कि दुकानदार और बीमार लोगों के घरों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। आटे की जांच में थायरम समेत अन्य विषैले तत्वों की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed