{"_id":"6130f5978ebc3e264c1161d9","slug":"thieves-stole-four-houses-in-one-night-ballia-news-vns60934443","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात चोरों ने चार घरों में की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात चोरों ने चार घरों में की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के कटहुरा गांव में बुधवार की रात चोरों ने प्रधान के घर समेत चार घरों को अपना निशाना बना कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। चोरों ने एक घर से करीब सात लाख के जेवरात समेत अन्य समानों पर हाथ साफ कर दिया। वहीं तीन अन्य जगहों पर चोरों को कामयाबी नहीं मिल सकी। इस चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैश एवं प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। चोर सबसे पहले कटहुरा गांव के प्रधान रमाशंकर यादव के घर पर पहुंचे। चोर जागरण होने की आहट पाकर वहां से खिसक गये। इसके बाद चोर गांव के ही स्व. बीरबहादुर सिंह व रमाशंकर के घर पहुंचे, यहां भी चोरों को सफलता नहीं मिली। इसके बाद चोर शिक्षक बाबूलाल यादव के पहुंचे, जहां घर में रखे करीब सात लाख के गहने व कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के दो बेटियों के गहने घर पर रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह ग्रामीणों ने घर से उत्तर खेत में टूटे हुए बक्से फेंके मिले। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच की जा रही है।
देवकली स्थित शिव मंदिर में तीसरी बार चोरी
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव स्थित शिव मंदिर पर दो साल में लगातार तीसरी बार चोरों ने नगदी समेत हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मुकामी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बता दे देवकली गांव स्थित विमलेश्वर नाथजी का प्रसिद्ध मंदिर है जो देवकली ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्राम सभाओं के लोगों के आस्था का केंद्र है। बुधवार को मंदिर चहारदीवारी फांदकर उसमें रखा सोलर लाइट व बैटरी समेत नगदी चुरा ले गए।