फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   thieves stole doctor's house

चोरों ने डाक्टर के घर चोरी की

Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
thieves stole doctor's house
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामदहिनपुरम निवासी डॉ. पीपी पांडेय के मकान से शनिवार की रात चोरों ने चोरी की। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को तब हुई जेब वे रविवार को वाराणसी से अपने घर पहुंचे। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मंडी चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर पहुंचकर कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणछपरा निवासी डॉ. पीपी पांडेय का मकान शहर कोतवाली के रामदहिनपुरम कालोनी में है। यहीं पर उनका पूरा परिवार रहता है। शनिवार को वाराणसी में उनकी माता का निधन हो गया था। वह परिवार को लेकर वाराणसी में अपनी मां का अंतिम संस्कार करने गए थे। इस बीच शनिवार की रात चोरों ने मकान में घुस कर चोरी की। बक्सा व आलमारी का ताला तोड़ कर नगदी समेत लाखों रुपये के गहने चुरा लिए। रविवार को वाराणसी से लक्ष्मणछपरा लौटे। कुछ सामान के लिए रविवार को रामदहिनपुरम कालोनी स्थित मकान पर डाक्टर के परिवार का सदस्य गया तो कमरों का ताला टूटा देखा। अंदर गया तो बक्सा व आलमारी भी टूटी मिली। इसके बाद चिकित्सक को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed