फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves searched two bullion shops in the same night

एक ही रात दो सर्राफा दुकानों को चोरों ने खंगाला

Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thieves searched two bullion shops in the same night
चितबड़ागांव। नगर पंचायत के भारतीय स्टेट बैंक से करीब 50 मीटर पश्चिम स्थित रामबाबू स्वर्णकार की दुकान के ऊपर से सेलिंग तोड़कर शुक्रवार की रात चोर दुकान के अंदर घुस गए और करीब साढ़े तीन लाख के सोने और चांदी के आभूषण के साथ ही 10000 नगद चुरा लिया।
विज्ञापन

इसी रात स्टेट बैंक तिराहा से करीब 50 मीटर उत्तर स्थित श्रीराम सर्राफ के दुकान के पीछे से रोशनदान तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख के सोने और चांदी के आभूषण चुरा लिया। इसमें कुछ आभूषण ग्राहकों के थे, जो मरम्मत के लिए रखे हुए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार एवं सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर फिंगर प्रिंट्स उठाएं एवं श्रीराम सर्राफ की दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पेन ड्राइव में लोडकर जांच के लिए ले गए।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामबाबू सर्राफ एवं श्रीराम सर्राफ जो कस्बे के वार्ड नंबर पांच ब्रह्म बाबा नगर निवासी हैं। प्रतिदिन की तरह दोनों दुकानदार शुक्रवार की रात अपनी अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। शनिवार की सुबह 7:30 बजे जब रामबाबू का पुत्र अजय कुमार जब दुकान खोला तो समान बिखरा देखकर दुकान बंद करके अपने परिजनों को सूचित किया। रामबाबू सर्राफ ने जब अपनी दुकान को खोलकर देखा तो अवाक रह गए और उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाने पर दी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक निहार नंदन कुमार ने बताया कि मुख्य लाकर को सुरक्षित है, लेकिन दूसरे लाकर से रामबाबू के तहरीर के अनुसार साढ़े लाख की चोरी हुई है। अभी पुलिस दुकान में हुई चोरी का जांच कर ही रही थी कि सूचना मिली कि श्रीराम सर्राफ की दुकान में भी चोरी हुई है। पुलिस ने पाया कि श्रीराम सर्राफ की दुकान के पीछे का रोशनदान तोड़कर चोर अंदर घुसे हैं और उनका भी मुख्य लाकर सुरक्षित है लेकिन छोटे लॉकर से करीब ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी से आभूषण की चोरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed