फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Thieves of millions, hair from 80 youths

विदेश भेजने के नाम पर 150 युवकों को ठगा, केस

Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves of millions, hair from 80 youths
बलिया। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर जिले के 80 युवकों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों की तहरीर पर रविवार देर रात कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कुशीनगर निवासी मुबारक अंसारी ने गड़वार रोड स्थित परमंदापुर व बैरिया मार्ग स्थित पिपरा ढाले पर साईं इंटरप्राइजेज के नाम से कार्यालय खोला था। नौकरी के लिए खाड़ी के देशों में भेजने के नाम पर उसने 80 युवकों को अपना शिकार बनाया। वीजा व अन्य कागजात बनवाने के नाम पर युवकों से उसने 35 से लेकर 80 हजार रुपये तक वसूल किया। बाद में सभी युवकों को फ्लाइट का टिकट देकर दिल्ली पहुंचने को कहा। 24 जून को युवक दिल्ली पहुंचे, वहां मौजूद एक एजेंट ने उन्हें एम्स के पास स्थित एक होटल में ठहराया और विदेश जाने से पूर्व टीका लगाने के नाम पर प्रति युवक 1700 रुपये और होटल किराये के नाम पर 400 रुपये वसूल लिए। एक घंटे में टीका लगाने वाले के आने की बात कहकर वह गायब हो गया। कई घंटे बीत जाने के बाद भी एजेंट नहीं लौटा तो कुछ युवकों ने मुबारक अंसारी को फोन किया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। उन्होंने वीजा व फ्लाइट वाली टिकट को चेक करवाया तो सब फर्जी निकला। ठगी से मायूस युवक 27 जून को बलिया पहुंचे और शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आपबीती बताई और अंसारी के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर में प्रभात, रंजीत गिरि, अफरोज, सलीम अख्तर समेत 44 लोगों के हस्ताक्षर थे। रविवार की देर रात कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सीओ सिटी एके सिंह ने बताया कि युवकों की तहरीर पर विदेश भेजने वाले के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed