फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be delimitation of Satar Kalan and Nagra, new wards will be formed

रसतर कलां और नगरा का होगा परिसीमन, बनेंगे नए वार्ड

Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
There will be delimitation of Satar Kalan and Nagra, new wards will be formed
बलिया। प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रतसर कला व नगरा नई नगर पंचायत का गठन हुआ है। यहां पहली बार निकाय चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए नए सिरे से परिसीमन करके वार्ड बनाए जाने हैं। पांच मई वर्ष 2011 की आबादी के आधार पर वार्ड बनाए जाएंगे.
विज्ञापन

विकास खंड गड़वार की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रतसर कलां में दूसरी ग्राम पंचायतों को मिलाकर रतसर कला नगर पंचायत का गठन किया गया है। रतसड़ कलां को नगर पंचायत बनाने के लिए इसके प्रादेशिक क्षेत्र में रतसर खुर्द, छतवां, जिगनहरा, सुहवां, सरभारी खुर्द, टड़वा और किरत पट्टी गांव को मिलाते हुए रतसर कलां नगर पंचायत बनाई गई थी। इसकी कुल जनसंख्या 16721 थी। नगरा नगर पंचायत तीन ग्राम पंचायतें नगरा, चचयां और भंडारी को मिलाकर अस्तित्व में आई थी। तीन ग्राम पंचायतों में छोटे बड़े दस गांव शामिल हैं। तीनों ग्राम पंचायतों की आबादी लगभग 12759 थी।
विज्ञापन

डेढ़ हजार की आबादी पर एक वार्ड का गठन नगर पंचायत में किया जाता है। इस प्रकार आबादी के हिसाब से नगरा और रतसर कलां नगर पंचायत में 11 से 13 वार्डों के गठन की संभावना जताई जा रही है। नगरा ग्राम पंचायत पहले से ही विकसित ग्राम पंचायत है। यहां ब्लॉक, थाना, डाकखाना, तीन अस्पताल, पांच बैंक, आंगनबाड़ी कार्यालय, पानी टंकी, चार पेट्रोल पम्प, पांच डिग्री कालेज के अलावा कई इंटर कॉलेज संचालित है। नगर पंचायत से अन्य विकास की अपेक्षाएं लोगों की बढ़ गई है। नगर विकास विभाग के अनुसार परिसीमन का कार्य जून माह में शुरू हो सकता है। अभी इसके लिए कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास ने नहीं पकड़ी तेजी
बलिया। दोनों नगर पंचायतों के अस्तित्व में आने के बाद भी अभी तक यहां के विकास ने तेजी नहीं पकड़ा पाई है। हालांकि नगर पंचयातों को 15वें वित्त और राज्य वित्त से धनराशि मिलनी भी शुरू हो चुकी है, इसके बाद भी कस्बे में विकास अभी रास्ते में नहीं आ पाया है। साफ-सफाई और जल निकासी परेशानी का सबब बनी हुई है। इसके साथ ही लोगों को अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी इंतजार है। पहली बार नगर पंचायत की सरकार बनने के बाद लोगों को विकास की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed