फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was no electricity in the district hospital for 30 hours, doctors and patients were worried.

Ballia News: जिला अस्पताल में 30 घंटे से बिजली ठप, मरीजों के साथ चिकित्सक रहे परेशान

Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity in the district hospital for 30 hours, doctors and patients were worried.
बलिया। जिला अस्पताल में 30 घंटे बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। मरीजों के साथ चिकित्सकों की परेशानी बढ़ गई है। टीबी क्लीनिक, दंत विभाग, सीएमओ कार्यालय व चिकित्सकों के आवासों में अंधेरा छाया रहा। इमरजेंसी, मेडिकल वार्ड व कर्मचारी आवासों में पानी के लिए मरीज के साथ ही तीमारदार भटकते रहे। इमरजेंसी व अन्य वार्डों में जनरेटर से बिजली सप्लाई दी गई। इस दौरान कई बार इमरजेंसी में कुछ देर के लिए बिजली ठप रही। इन्वर्टर भी बहुत दिनों से खराब पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने रातभर में करीब 20 से 25 हजार का डीजल जला है। पेयजल किल्लत होने से चिकित्सक बिना नहाए ओपीडी पहुंचे। पानी के अभाव में कई चिकित्सक-कर्मचारी और परिजनों ने दूसरों के घरों पर आश्रय लिया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा दो केबल न डालने के कारण समस्या विकट हो गई है। जिले में केबल की उपलब्धता न होने के कारण तत्काल बदला नहीं जा सका। अस्पताल प्रशासन ने अयोध्या के ठेकेदार से केबल मंगवाई है। उम्मीद जताई जा रही कि देर शाम या बृहस्पतिवार तक सप्लाई चालू हो जाए। बिजली कटौती से इमरजेंसी, ऑक्सीजन प्लांट ऑपरेशन थियेटर, आपरेशन थियेटर, टीबी क्लीनिक व दंत विभाग में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



ट्रांसफार्म से अस्पताल जाने वाला केबल जलने से बाधित हुई सप्लाई
जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर से अस्पताल के दोनों भवनों को सप्लाई होने वाला केबल शार्ट सर्किट से जल गया है। बुधवार को अचानक इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर, आक्सीजन प्लाट, पैथलॉजी, सीएमओ कार्यालय व ओपीडी की बिजली ठप हो गई। जनरेटर से इमरजेंसी व वार्डों में सप्लाई दी गई। प्रतिघंटा 15 लीटर घंटा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा। ट्रांसफार्मर से अस्पताल में जाने वाला केबल करीब 40 मीटर के आस पास जल गया है, लाइनमैन ने बताया कि केबल प्रति मीटर एक हजार रुपया पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विधुत सप्लाई देने वाला केबल जलने के कारण बिजली सप्लाई बाधित हुई है। जनरेटर से इमरजेंसी व अन्य सभी वार्डों में सप्लाई दी जा रही है। पानी से भरा टैंकर मौजूद है। आज शाम तक बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी।
डॉ. सुजीत कुमार यादव, सीएमएस, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed