{"_id":"784cb0fbb800865b8e5aeb35e5879534","slug":"theft-of-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतनी सराय मुहल्ले में लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतनी सराय मुहल्ले में लाखों की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 11 Nov 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के सतनी सराय मोहल्ला अंतर्गत एक मकान में घुसे चोरों ने नगदी और जेवर सहित दो लाख से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सुबह इसकी जानकारी होने पर घर वालों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी।
दुबहर थाना क्षेत्र के माधोमठ बंधुचक निवासी रणजीत कुमार गिरी भृगु आश्रम के गोपालनगर कालोनी में प्रशांत दूबे के मकान में किराए पर दो वर्षों से रह रहे है। मंगलवार की रात उसके परिवार के सभी सदस्य दीपावली पर्व के लिए गांव गए हुए थे। ऐसे में रात में ही चोर मेनगेट फांदकर मकान के अंदर प्रवेश कर गए।
इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर कमरे में रखी आलमारी को भी तोड़ दिया। जिसमें रखा जेवरात और नकदी समेत करीब दो लाख रुपये से अधिक मूल्य का सामानों पर हाथ साफ कर दिया। नीचे उतरते समय प्रथम तल पर बने कमरों का ताला तोड़ा। जिसमें भवन स्वामी प्रशांत दूबे का सामान रखा गया था।
विज्ञापन
उसमें से भी कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़त ने बताया कि चोरों ने सोने की तीन चेन, एक मंगलसूत्र, चार अंगुठी, एक टैबलेट सहित लाखों का सामान उठा ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सतनी सराय भानु प्रताप सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।