{"_id":"60bd037f8ebc3e2780206da8","slug":"the-young-man-stabbed-for-not-getting-the-chair-in-the-procession-ballia-news-vns593391365","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में कुर्सी नहीं मिलने पर युवक ने चाकू मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में कुर्सी नहीं मिलने पर युवक ने चाकू मारा
विज्ञापन
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में शनिवार की रात बरात में बैठने के लिए कुर्सी न मिलने पर कुछ युवकों में विवाद हो गया था। पास मौजूद लोगों ने समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया था। रविवार को एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में शनिवार की रात रामू राजभर की लड़की की बरात आई थी। शाम के समय दरवाजे पर जलपान का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि जलपान के दौरान गांव के ही हिमांशु चौबे 25 पुत्र भारतेंदु चौबे दरवाजे पर पहुंचे। बैठने के लिए कुर्सी खाली न होने पर कुर्सी पर बैठे हुए अन्य लोगों के साथ उन्होंने दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जिससे वहां लोगों को जलपान करा रहे रविशंकर राजभर ने उन्हें रोकना चाहा। इसके बाद दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं हुई और वाद-विवाद बढ़ गया। विवाद को देखकर कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों को शांत करा दिया। रविशंकर राजभर का आरोप है कि रविवार को उनके पट्टीदार रविंद्र प्रसाद राजभर 38 पुत्र लल्लन राजभर जब अपने छोटे बच्चे के साथ अस्पताल इलाज के लिए जा रहे थे। उसी समय हिमांशु चौबे ने अपने साथियों के साथ जलालीपुर चट्टी पर घेर कर गाली गलौज शुरू कर दिया। तू तू मैं मैं के बाद बढ़े विवाद में हिमांशु ने चाकू निकालकर रविंद्र प्रसाद पर हमला कर घायल कर दिया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तब तक हिमांशु व उनके साथी मौके से फरार हो गए। इस दौरान रविंद्र को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।