फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The way to go to Chandi Maa and Neebu Kali Maa Temple will be easy

आसान होगा चंडी मां और नीबू काली मां मंदिर जाने का मार्ग

Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
The way to go to Chandi Maa and Neebu Kali Maa Temple will be easy
बलिया/रसड़ा। शासन की ओर से धार्मिक स्थलों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत पर विशेष जोर दिया जा रहा है। राज्य सड़क निधि ने रसड़ा तहसील के दो और मार्गों के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसमें साढ़े चार किमी लंबे लखनऊ-बलिया मार्ग स्थित देवस्थली से उचेड़ा चंडी मां मंदिर का चौड़ीकरण और सुदृढिकरण 8.35 करोड़ की लागत से किया जाएगा। पकवाइनार-सिधागरघाट मार्ग से नरनी होते हुए नीबू काली माता मंदिर तक लगभग छह किमी मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण 10.58 करोड़ की लागत से किया जाएगा। निर्माण के लिए 10 फीसद धनराशि दी गई है।
विज्ञापन

पकवाइनार-सिघागर मार्ग स्थित नरनी मोड़ से काली मंदिर तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर एवं गड्ढायुक्त है। इससे आए दिन लोग चोटिल होते रहते हैं। थोड़ी सी ही बरसात ने इस सड़क की सूरत ही बदल दी है। इस सड़क से नरनी, कुशहा, बालीपुर, नींबू कबीरपुर, संदलपुर, के ग्रामीणों आवागमन होता है। मां काली का सुप्रसिद्ध मंदिर पर प्रतिदिन पूजन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। विशेष कर नवरात्रि में तो जनपद ही नहीं, गैर जनपद के भी श्रद्धालुओं का रेला लगा रहता है। उधर, रसड़ा-बलिया मुख्य मार्ग के देवस्थली स्कूल से ऊचेड़ा स्थित चंडी मां के मंदिर तक जाने वाली सड़क भी काफी जर्जर है। यहां भी दूर-दूर के श्रद्धालुओं का जमवाड़ा रहता है। इस सड़क से खलीलपुर, मन्नुपुर, ऊचेड़ा सहित दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन होता है। इसी सड़क से होते हुए लोग मटही, डुमरी गांव तक भी चले जाते हैं। दोनों मार्गों के निर्माण से लोगों को काफी सुविधा उपलब्ध होगी। मार्ग की मरम्मत के साथ ही इसका चौड़ीकरण भी किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी की ओर से निर्माण शुरू कराने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

जल्द पूरा होगा कपिलेश्वरी भवानी-गंगहरा मार्ग
बलिया। पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड की ओर से पूर्वांचल विकास निधि से लगभग दो किमी लंबे कपिलेश्वरी भवानी मंदिर से गंगहरा मार्ग का निर्माण 1.51 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। मार्च माह में इस मार्ग के निर्माण के लिए 15.40 लाख रुपये जारी किए गए थे। अब शासन की ओर से 60.59 लाख की धनराशि और दी गई है। इससे निर्माण में तेजी आने की उम्मद जताई जा रही है। मार्ग का निर्माण पूरा होने से कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनेजा और सहदेस गांव में इस माह पूरे जाएंगे विकास कार्य
बलिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दो गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। पंदह ब्लॉक के धनेजा व चिलकहर ब्लॉक के सहदेस गांव में केसी ड्रेन, सीसी रोड आदि निर्माण के लिए शासन ने कुल 1.76 करोड़ के सापेक्ष 1.68 करोड़ जारी कर दिया है। बीते माह में कुल 12 लाख की धनराशि जारी की गई है।

शासन ने करीब तीन वर्ष पहले अनुसूचित बाहुल्य गांवों के विकास के लिए पंदह ब्लॉक के धनेजा व चिलकहर ब्लॉक के सहदेस गांव का चयन किया। इन गांवों के विकास के लिए समाज कल्याण विभाग को बतौर नोडल विभाग बनाया। समाज कल्याण विभाग की ओर से धनेजा के लिए कुल 62 लाख व सहदेस गांव में विकास कार्यों के लिए कुल 1.14 करोड़ के प्रस्ताव की मंजूरी दी। इसके बाद इन गांवों में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी उप्र राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ को दी गई और कार्य पूरा करने की समय सीमा जून 2020 निर्धारित की गई। लेकिन बीच में कोराना काल होने व धन उपलब्ध नहीं होने के कारण समय-समय पर कार्य प्रभावित होता रहा। शासन की ओर से समय-समय धन जारी किया जाता रहा। अब चुनावी वर्ष को देखते हुए शासन की ओर से विकास कार्यों को पूरा करने पर काफी जोरी है। इन दोनों गांवों के विकास कार्य पूरा करने के लिए शासन की ओर से बीते माह में कुल 12 लाख की धनराशि जारी की गई। अब तक इन दोनों गांवों में विकास कार्य पूरा कराने के लिए स्वीकृत 1.76 करोड़ के सापेक्ष शासन ने 1.68 करोड़ की धनराशि जारी किया है। नोडल विभाग के अधिकारी की मानें तो इस महीने दोनों गांवों में विकास कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। इस बाबत जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि सहदेस व धनेजा गांव के विकास के लिए शासन की ओर से समय-समय धनराशि जारी की गई है। जल्द ही कार्य पूरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed