फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The voters did not vote Ckkinaurnga

चक्कीनौरंगा के वोटरों ने नहीं किया मतदान

Thu, 29 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 29 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The voters did not vote Ckkinaurnga
क्षेत्र के गंगा उस पार नौरंगा भुवालछपरा गांव में चक्की नौरंगा के मतदाताओं ने बूथ बदलने के कारण मतदान का बहिष्कार कर दिया। आलाधिकारियों के दोपहर बाद बूथ को पूर्ववत किए जाने पर वोटर मतदान केंद्रों पर पहुंचे। लेकिन आधे से अधिक समय निकल जाने के कारण मतदान करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन



मतदाताओं का आरोप था कि नया मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय नौरंगा पूर्व के मतदान केंद्र चक्कीनौरंगा से करीब तीन किमी. दूर है। ऐसे में हम ग्रामीण इतनी दूर मतदान करने नहीं जाएंगे। इसकी सूचना जब जिले के आलाधिकारियों को लगी तो उन्होंने नायब तहसीलदार शशिकांत मणि को मौके पर भेजा।
विज्ञापन



जहां तहसीलदार ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति से आलाधिकारियों को अवगत कराया। आलाधिकारियों के निर्देश पर नये मतदान केंद्र की जगह आनन-फानन में दोपहर बाद पूर्ववत मतदान केंद्र चक्की नौरंगा स्थिति प्राथमिक विद्यालय पर मतदान के लिए सभी व्यवस्था उपलब्ध कराया गया लेकिन चक्की नौरंगा गांव के मतदाताओं ने मतदान के लिए कम समय बचने के कारण मतदान करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मौके पर एडीओ एसटी बैरिया गिरिश कुमार पांडेय भी मौजूद रहे। इस बाबत तहसीलदार शशिकांत मणि ने बताया कि नये मतदान केंद्र को दूर होने की बात कहकर चक्की नौरंगा के मतदाताओं ने मतदान करने से इंकार कर दिया।



अधिकारियों के निर्देश पर फिर पूर्व के मतदान केंद्र चक्की नौरंगा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर मतदान के लिए व्यवस्था उपलब्ध कराई गाई। लेकिन मतदान के लिए समय कम बचने की बात कह मतदान करने से इंकार कर दिया। इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed