फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The villagers surrounded the home of doctor

ग्रामीणों ने घेरा डाक्टर का आवास

Sun, 23 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sun, 23 Aug 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
The villagers surrounded the home of doctor
इलाज में लापरवाही के काण बालक के हाथ गंवाने और उचित मुआवजा न मिलने से नाराज लोगों ने रविवार को जिला चिकित्सालय में कार्यरत नेत्र सहायक डा. आरके महतो के आवास को घेर लिया। लोगों का आरोप था कि वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेंद्र साहनी के 12 वर्षीय पुत्र मुकेश का डा. महतों ने बांह टूट जाने के कारण प्लास्टर किया था, जो बाद में चलकर खराब हो गया।
विज्ञापन


22 अप्रैल को वाराणसी  के लक्सा सि्थत रामकृष्ण मिशन अस्पताल में सड़ चुकी बांह को चिकित्सकों ने काटकर अलग कर दिया। तब से मुआवजा को लेकर अभिभावक डाक्टरों महतो से मिलते रहे। डाक्टर ने आश्वासन भी दिया था लेकिन रविवार को लड़के के पिता को मारकर भगा दिया गया।
विज्ञापन


बीते पांच अप्रैल को मुकेश साहनी कक्षा सात का छात्र खेलकूद में गिर गया था। जिससे उसकी बांह में चोट आ गई थी। सुरेंद्र ने बताया कि डा. महतो ने बांह पर प्लास्टर चढ़ाया। बांह में जब दर्द होने लगा तो वे उसे वाराणसी ले गए। बांह कटने के 17 दिन बाद पिता सुरेंद्र एवं मां सीमा बच्चे को लेकर मुआवजा की उम्मीद में डाक्टर के पास पहुंचे। उस समय डा. महतो ने डेढ़ लाख रुपये देने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार के दिन जब वे पहुंचे तो डाक्टर ने सहयोगियों के साथ उन्हें पीटकर भगा दिया। जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में महिला तथा पुरुष डा. महतो के आवास को घेर लिया। पीड़ितों की मांग थी कि उचित मुआवजा के साथ मारपीट करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। मौके पर स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed