{"_id":"f2faebf177f31cfa9f956d01d9232a11","slug":"the-teenager-in-the-field-of-mass-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में गई किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 26 Jul 2015 09:58 PM IST
विज्ञापन
भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामले की तहरीर शनिवार की रात पीड़िता ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंप दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
भीमपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी गत सोमवार की रात शौच के लिए खेत में गई हुई थी। इसी बीच गांव के ही तीन युवकों ने दबोच लिया और बगीचे में लेकर चले गए। वहां तीनों युवकों ने किशोरी से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से निकलकर किशोरी घर पहुंच आपबीती मां को बताई लेकिन आरोपी के जान से मारने की धमकी के कारण पीड़िता और उसका परिवार चुप रहा लेकिन ग्रामीणों के सहयोग से शनिवार की रात किशोरी अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस बाबत भीमपुरा एसओ राजेश यादव ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है। छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।