फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The team that reached to seal the hospital returned

अस्पताल को सील करने पहुंची टीम वापस लौटी

Sat, 12 Nov 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
The team that reached to seal the hospital returned
बेल्थरारोड। चौकिया-नगरा मार्ग पर संचालित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बीते तीन माह पूर्व जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में जांच के बाद सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार की शाम को अस्पताल को सील करने पहुंची टीम को वापस लौटना पड़ा। बताया गया कि सीएमओ की ओर से अस्पताल को इस बाबत नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 जुलाई की सुबह प्रसूता पूजा शर्मा की मौत हो गई। उसके तीन घंटे के बाद नवजात की भी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर चौकियामोड़ के निकट निजी हॉस्पिटल पहुंची थी। यहां परिजनों की सहमति के बाद आधे घंटे में ही ऑपरेशन कर दिया गया। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई। कुछ समय के बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया। घटना की शिकायत के बाद सीएमओ की ओर से गठित टीम जांच आख्या के आधार पर सीएमओ के आदेश पर शुक्रवार की शाम को निजी अस्पताल को सील करने पहुंची। अस्पताल को सील करने का नोटिस न मिलने के कारण बिना कार्रवाई के टीम वापस लौट गई। टीम के नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि जसुराम राजभर की ओर से इसकी शिकायत की गई थी। सीएमओ के आदेश पर अस्पताल को सील करने आए हैं, लेकिन अभी इस संबंध में अस्पताल को नोटिस नहीं मिला है। इसलिए अस्पताल संचालक को 24 घंटे की मोहलत दी गई है। टीम में डॉ. अभिषेक मिश्र, सीएचसी सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह, सीएचसी के नोडल डॉ. एलसी शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

अस्पताल के प्रबंधक उमेश कुमार सिंह का कहना था कि अस्पताल का रजिस्ट्रेशन है। हमारे यहां जच्चा-बच्चा की मौत नहीं हुई है। पूर्व में हुई जांच में जो कमियां थीं, उसे सुधार लिया गया है। इसका पत्र जिलाधिकारी को भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed