फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The team conducted raids on the instructions of two nursing homes DM

नगर के दो नर्सिंग होम डीएम के निर्देश पर टीम ने की छापेमारी

Sat, 09 Jan 2021 09:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
The team conducted raids on the instructions of two nursing homes DM
नगर सतनी सराय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में सुरक्षा मानकों की जांच करते नगर मजिस्ट्रेट नागेंद्र ? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी की ओर से गठित चार सदस्यीय टीम ने शनिवार को नगर के दो नर्सिंग होम पर छापे की कार्रवाई की गई। जहां अग्निशमन, हेल्प डेस्क, पंजीयन, कोविड-19 में अनियमितता पाई गई। निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सुपुर्द करेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, डॉ. केशव प्रसाद, अग्निशमन से नितेश कुमार ने सबसे पहले जिला महिला अस्पताल रोड स्थित एक नर्सिंग होम पर छापा मारा, जहां हेल्प डेस्क, पंजीयन, कोविड-19 और सुरक्षा से संबंधित मानक पूरा नहीं पाया गया। जिसे तत्काल पूरा करने के लिए टीम ने संचालक को निर्देश दिया। इसके बाद टीम कदम चौराहा स्थित एक नर्सिंग होम पर पहुंची, जहां अग्निशमन की पाइप लगा मिला, लेकिन सभी खराब पड़े हुए थे। अस्पताल का पंजीयन निरस्त मिला। कोविड-19 का मानक नहीं पाया गया। नर्सिंग होम के संचालक को सभी आवश्यक मानक पूरा करने निर्देश दिया गया। इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed