फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The social ills hit drama

नाटक से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार

Sat, 14 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 14 Feb 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
The social ills hit drama
गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय के बीए संकाय के स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन और राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सतीशचंद्र डिग्री कालेज के प्राचार्य अशोक कुमार उपाध्याय ने शनिवार को किया।
विज्ञापन


इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्र-छात्राओं ने नाटक से सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए अशोक कुमार उपाध्याय ने कहा कि श्रम से जुड़ने पर ही राष्ट्र की प्रगति होगी।
विज्ञापन


युवा वर्ग कर्तव्य निष्ठा और अनुशासन के साथ राष्ट्र के प्रति दायित्वों का निर्वहन करे, तो निश्चित रूप से राष्ट्र प्रगति के पथ पर चल पड़ेगा। कहा कि स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजन व एनसीसी तीनों का उद्देश्य एक ही हैं। तीनों हमें हर मौके पर राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर महाविद्यालय के बीएड की छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इसमें लोकनृत्य, रिकार्डींग डांस, भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, प्रौढ़ शिक्षा और अंधविश्वास पर आधारित लघु नाटकों का मंचन किया।


महाविद्यालय के बीए संकाय के स्काउट गाइड के द्वितीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षितों ने आपात स्थिति में खुद को  व्यवस्थित करने के साथ समाज की रक्षा किस प्रकार करेंगे, ऐसे आवश्यक टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed