{"_id":"f3a9a9c66510911cf961e6b7b4dbd3ee","slug":"the-sacrifice-in-the-path-of-allah-sought-devotions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्लाह की राह में दी कुर्बानी, मांगी दुआएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्लाह की राह में दी कुर्बानी, मांगी दुआएं
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद का त्योहार मनाने के लिए गुरुवार को देर रात तक मस्जिदों तथा ईदगाहों को भव्य रूप से सजाया गया था। शुक्रवार को तड़के ही मुस्लिम बंधु स्नान, ध्यान तथा नया वस्त्र पहनकर ईदगाह पहुंचे।
युवाओं के साथ ही बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। पूर्वाह्न साढ़े आठ बजे नमाज अदा की गई। एक साथ अल्लाह की इबादत कर सौहार्द की कामना की। साथ ही मक्का हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की। उनके परिवार वालों के लिए दुआएं की।
मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी की प्रक्रिया शुरू हुई। शहर के बहेरी स्थित ईदगाह, विशुनीपुर मस्जिद, जंगेअली मुहल्ला, गुदरी बाजार बड़ी मस्जिद, राजपूत नेउरी, काजीपुरा, उमरगंज स्थित मस्जिदों में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
बहेरी ईदगाह में एएसपी एके गोस्वामी जायजा ले रहे थे तो एसपी अनीस अहमद अंसारी ने विशुनीपुर मस्जिद में नमाजियों के साथ नमाज अदा की। इस दौरान विभिन्न मस्जिदों पर प्रशासनिक अधिकारियों का भी तहे दिल से मुस्लिम भाइयों ने इस्तकबाल किया।