फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The resonance of the ARM resignation case reached Lucknow

एआरएम इस्तीफा प्रकरण की गूंज लखनऊ पहुंची

Tue, 01 Oct 2019 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The resonance of the ARM resignation case reached Lucknow
बलिया। उत्तर प्रदेश सड़क परिवन निगम के बलिया में तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिंदु प्रसाद के इस्तीफा प्रकरण की गूंज लखनऊ पहुंच गई है। मामले में डीएम ने भी एआरएम के खिलाफ पत्र लिखा। इसके बाद लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर आरएम आजमगढ़ पीके तिवारी व नोडल अफसर अतुल त्रिपाठी बलिया पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ बातचीत करने के साथ ही डीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

डीएम से अधिकारियों की क्या बात हुई इस सवाल का जवाब देने से दोनों ही अधिकारी बचते रहे। बात करने पर आरएम आजमगढ़ पीके तिवारी ने कहा कि पूरे मामले को प्रबंध निदेशक स्वयं देख रहे हैं। हम यहां जिलाधिकारी से मिले हैं और उन्होंने जो पत्र लिखा है उसे लेकर अपनी बात रखी है। फिलहाल इस बारे में कोई भी बयान या तो प्रबंध निदेशक रोडवेज या जिलाधिकारी ही दे सकते हैं।
विज्ञापन

मामले को लेकर जिलाधिकारी बलिया से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन हर बार फोन उठाने वाले ने यही कहा कि मैं स्टाफ बोल रहा हूं। साहब, अंदर चले गए हैं। इस वजह से मामले में डीएम की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। वैसे मामले को लेकर रोडवेज कर्मचारियों में सुगबुगाहट देखी गई, लेकिन उन्होंने भी अभी मामले में चुप्पी ही साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed