फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Ram Temple movement united Hindu society

Ballia News: राम मंदिर आंदोलन से एक सूत्र में बंधा हिंदू समाज

Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
The Ram Temple movement united Hindu society
नगर के टाउन हाल बापू भवन परिसर में आयोजित हिंदू सम्मेलन उप​​स्थित लोग। आयोजक
बलिया। हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति केशव बस्ती की ओर से रविवार शाम टाउन हॉल परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदुत्व पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन ने कहा कि 1984 में राम मंदिर आंदोलन का औपचारिक रूप से शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे देश में हिंदू समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया।
यह आंदोलन सिर्फ एक मंदिर निर्माण का विषय नहीं था, बल्कि यह भारतीय संस्कृति, आस्था और अस्मिता से जुड़ा हुआ जनआंदोलन बन गया। राम जन्मभूमि आंदोलन में साधु-संतों, मातृशक्ति, युवाओं और सामान्य जन की व्यापक सहभागिता रही। यह आंदोलन संघर्ष, बलिदान और संयम का प्रतीक बना।
विज्ञापन

इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख स्वांत रंजन, विशिष्ठ अतिथि ज्योतिषाचार्य आचार्य सागर पंडित, लाडली किशोरी, अनिता सिन्हा व नीतीश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य सागर पंडित ने कहा कि हिंदू का अर्थ सीमित नहीं है। इसका विस्तार अनन्त है। अतिथियों को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। डॉ. अवधेश कुमार, परमेश्वरनश्री, अम्बेश, अखिलेश्वर, रजनीकांत, शिवशरण श्रीवास्तव, अरुण मणि, छट्ठू प्रसाद, मंजय आदि उपस्थिति थे।

आयोजन समिति आजाद बस्ती, चंद्रशेखर नगर ने भी चंद्रशेखर नगर स्थित मंदिर पार्क में हिंदू सम्मेलन आयोजित किया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed