फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The queues at agencies are never ending.

Ballia News: एजेंसियों पर नहीं खत्म हो रही कतार, भोर से ही करनी पड़ रही मशक्कत

Sat, 21 Mar 2026 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
The queues at agencies are never ending.
बांसडीहरोड क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार।संवाद - फोटो : Samvad
बलिया/बांसडीह रोड। अमेरिका-इस्रालिया-ईरान युद्ध के बीच शुरू हुई रसोई गैस की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही। एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की कतार खत्म नहीं हो रही है। लोगों को भोर से ही मशक्कत करनी पड़ रही है। हालत ये है कि 993 रुपये का सिलिंडर लेने के लिए 100 रुपये में ई-रिक्शा रिजर्व कर एजेंसी लोगों को पहुंचना पड़ रहा।
विज्ञापन

बलिया-बांसडीह रोड स्थित इंडेन की एजेंसी पर शुक्रवार भोर से ही लाइन लगी थी। युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की कतार में देखी गईं। सिलिंडर का वितरण 10 बजे तक किया गया। कुछ उपभोक्ताओं का आरोप था कि संचालक शाम को ज्यादा दाम लेकर सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहा है। हालांकि एजेंसी संचालक का कहना है कि जिसको गैस नहीं मिल रही है, वह आरोप लगा रहे हैं। उपभोक्ता का आरोप था कि बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। एक सप्ताह से एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। एक एजेंसी पर नोटिस चस्पा किया गया है कि 15 मार्च की बुकिंग का दूसरे एजेंसी पर सिलिंडर मिलेगा। दूसरे एजेंसी पर जाने पर कहा जा रहा है कि जिस एजेंसी की बुकिंग है, उसी पर मिलेगा। ऐसे में कई उपभोक्ता एक से दूसरे एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

100 रुपये में ई-रिक्शा रिजर्व कर सिलिंडर लेने पहुंची। बुकिंग हुई है, लेकिन केवाईसी का बहाना बनाकर लौटा दिया गया। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत सिलिंडर मिलना था। -लीलावती देवी, श्रीरामपुर, बांसडीह कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

बुकिंग 15 मार्च को हुई थी। सिलिंडर नहीं मिला। कहा गया कि सिलिंडर दूसरे एजेंसी पर मिलेगा। दूसरे एजेंसी पर कहा गया कि जिस एजेंसी से बुकिंग है, वहीं सिलिंडर मिलेगा। किराये के साथ समय का नुकसान हो रहा है। ब्रजेंद्र नाथ पांडेय, शंकरपुर
बुकिंग 26 फरवरी को हुई है। सिलिंडर नहीं मिल रहा है। तीन बजे भोर से ही लंबी लाइन लग रही है। लाइन में लगते हैं लेकिन गेट तक जाते-जाते गैस सिलिंडर की खेप खत्म हो जाती है। प्रभाकर प्रसाद, शंकरपुर

गोदाम पर ब्लैक में सिलिंडर एक कर्मचारी ने दिया। इसकी शिकायत एजेंसी प्रबंधक से की। कोई कार्रवाई नहीं हुई। 200 रुपये अधिक लेकर सिलिंडर उपलब्ध कराया गया। गोदाम संचालक विश्वजीत राय ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। - संजय यादव, पुरास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed