फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the progress of farmers then our country be develop

किसानों की तरक्की से ही देश्ा करेगा विकास

Sun, 22 Feb 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Feb 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
the progress of farmers then our country be develop
स्वामी सहजानंद स्मृति एवं चेतना फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को सिकंदरपुर के बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी नर्सिंगहोम के मैदान में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि आजादी के दौरान स्वामी सहजानंद ने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था।
विज्ञापन


 कहा कि किसानों की तरक्की से ही देश्ा का विकास होगा। उन्हें भूमिहार वंश के एकता का प्रतीक बताते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा के प्रधानाचार्य रवि राय  ने सभी अतिथियों का फूल-मालाओं और इत्र के साथ ही अंगवस्त्रम से स्वागत किया। साथ ही बैज से अतिथियों को अलंकृत भी किया गया।
विज्ञापन



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने प्रो. जयप्रकाश राय धूकेतू ने कहा कि निजी कंपनियों के उत्पादन की एमआरपी होती है। जबकि किसानों के उत्पादन की कोई एमआरपी नहीं होती। इससे किसान हमेशा ठगा जाता जाता है। उन्होंने कहा कि देश भर में गत 20 सालों में तीन लाख 68 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह स्वामी सहजानंद सरस्वती द्वारा चलाए गए किसान आंदोलन के साथ नाइंसाफी है। सहजानंद का सम्मान तभी होगा, जब किसान खुशहाल होंगे। डा. अखिलेश कुमार राय ने कहा कि सभी राजनीतिक दल किसानों की समस्याओं पर खड़ियाली आंसू बहाते हैं और उनकी समस्याओं के लिए आजादी के बाद से अब किसी ने गंभीर प्रयास नहीं किया।


इसी का परिणाम है कि आज किसानों की दुर्दशा हो रही है और युवा पीढ़ी खेती करने से कतरा रही है। डा. जनार्दन राय ने कहा कि किसान किसी भी समाज का रीढ़ होता है। जिस समाज और देश में किसान की उपेक्षा होती हो, उस देश के विकास की बात करना बेमानी होगी। स्वागत भाषण में रवि राय ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती हिंदुस्तान के किसान आंदोलनों के सबसे बड़े नेता थे। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में पूर्व मंत्री राजधारी, अरविंद राय, डा. मदन राय, विभव शंकर ठाकुर, सुदामा राय, अवध बिहारी चौबे, बब्लू राय आदि लोग मौजूद रहे।

अध्यक्षता बाबूराम राय तथा संचालन मंजर राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed