{"_id":"669cf0589077093b72c13f0b1b472436","slug":"the-procession-also-stopped-after-administration-worship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने जुलूस के बाद पूजा भी रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने जुलूस के बाद पूजा भी रोकी
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वार कस्बा में 24 से 26 अगस्त को आयोजित महावीरी पूजा और झंडा जुलूस को लेकर सोमवार को दिनभर जिला कलेट्रेट के सभागार में गहमागहमी रही। एक दिन पूर्व ही दिए गए फैसले से पीछे हटते हुए जिला प्रशासन ने पूजा पर भी रोक लगा दी।
जबकि बीते 22 अगस्त को जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया था कि जुलूस निकलने की अनुमति नहीं है, सिर्फ पूजन और जागरण की छूट रहेगी। इस फैसले से पूरे गड़वार में तनाव है। ऐहतियातन वहां कई थानों की पुलिस लगा दी गई है।
गड़वार कस्बा के रामलीला मैदान पर हनुमान जी की नवनिर्मित प्रतिमा लाकर रख दी गई थी। लेकिन इस साल शुरू होने वाली इस नई परंपरा को अनुमति न देते हुए जिला प्रशासन ने महावीरी झंडा जुलूस पर रोक लगा दिया। जबकि महावीरी झंडा जुलूस कमेटी के सदस्यों की मानें तो जिला प्रशासन ने दस अगस्त को पूजन-अर्चन एवं जुलूस की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
इस बीच प्रशासन ने गड़वार थानाध्यक्ष की आख्या के मद्देनजर कस्बा में प्रथम बार हवन-पूजन और क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम को भीड़ जुटाने का कार्यक्रम बताते हुए आवागमन बाधित होने की संभावना जताई और जुलूस निकालने से रोक लगा दी। हालांकि पूजन की अनुमति दी थी।
लेकिन ऐन वक्त पर पूजा के दिन ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कलेक्ट्रेट सभागार में कमेटी के सदस्यों की बैठक बुलाकर आनन-फानन में पूजन कर भी रोक लगा दी। जिससे बजरंग भक्त और कमेटी के अध्यक्ष मन्नू सिंह, दीपक, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना चौरसिया, मनीष, देवेंद्र, राकेश वर्मा, जयंत सिंह मायूस होकर लौट गए।