फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The performance was topless

अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 13 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
The performance was topless
भ्रष्टाचार मिटाओ सेना ने दो सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी पर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूर्ण नहीं होगी आंदोलन चलता ही रहेगा।
विज्ञापन


संगठन के अध्यक्ष डा. विनय कुमार ने कहा कि इब्राहिमपट्टी स्थित पावर ग्रिड से जिले को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं करना सरासर नाइंसाफी है।  दूसरे प्रांतों को रोशन करने वाला जिला अंधेरे में है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि की भूमिका पर रोष जताते हुए कहा कि पावर ग्रिड के आपूर्ति के मामले में जिले के जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं। बेल्थरारोड को जिला बनाने की चर्चा करते हुए डा. कुमार ने कहा कि जिला बन जाने से बेल्थरारोड क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्थरारोड जिला बनाने के लिए सभी मानकों का पूरा करता है लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप के अभाव में यह महत्वाकांक्षी योजना अधर में है।

उन्होंने भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए आम जन से सहभागिता की अपील की। कहा कि कोर्ट के माध्यम से लोक सेवकों की संपत्ति की जांच करवाकर अकूत धन रखने वालों को सजा दिलवाया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग के माध्यम से चुनाव प्रचार की व्यवस्था कराई जाएगी।


ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके। इस मौके पर मुखराम प्रसाद, खैरूल बसर, अमरजीत, अक्षय कुमार, गोपाल चौरसिया, सुनील, मोतीलाल, रवींद्र, संतोष, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed