फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The order has no effect, officers do not reach office on time

Ballia News: फरमान का असर नहीं, समय से कार्यालय नहीं पहुंचते अधिकारी

Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The order has no effect, officers do not reach office on time
चिलकहर/गडवार। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने जिले के सभी अधिकारियों को समय से कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुनने तथा उसका समाधान करने के लिए निर्देश दिया है। इसके बावजूद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों पर फरमान का कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

इसका उदाहरण सोमवार को गड़वार ब्लॉक कार्यालय में देखने को मिला, जहां सुबह 10:25 बजे गड़वार विकास खंड कार्यालय में एडीओ पंचायत की कुर्सी खाली दिखी। जबकि एक कर्मचारी पहुंचकर साफ सफाई कर रहा था। वहीं, खंड विकास अधिकारी अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उधर, दिन में 10:27 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़वार में भी चिकित्सक की कुर्सी खाली मिली। वहीं, फार्मासिस्ट अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। उनसे चिकित्सक के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई ठीक नहीं है, इंतजार करिए आएंगे कि नहीं आएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दिन में 10: 37 बजे बाल विकास परियोजना कार्यालय गड़वार, खडि़चा के मुख्य गेट पर ताला बंद था। गांव के लोगों का कहना है कि यह कोई पहला दिन नहीं है, अक्सर विभागीय कर्मचारी अपने मन से आते-जाते हैं। इस संबंध में सीडीपीओ गड़वार राहुल कुमार का कहना है कि मैं ट्रेनिंग देने के लिए आया हूं। बाकी कर्मचारी कार्यालय में उपस्थित नहीं है और ताला बंद है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed