{"_id":"9cba1e9a5a4b867f72eebd4baca5d420","slug":"the-need-to-educate-women-narad-rai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारियों को शिक्षित करना जरूरी : नारद राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारियों को शिक्षित करना जरूरी : नारद राय
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 21 Jun 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
नगर की नवगठित साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान अपरिमिता की आेर से टाउन हाल के बापू भवन में शनिवार देर शाम समर मस्ती का महासंग्राम कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री नारद राय रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नारी देश की अस्तित्व है।
किसी भी हाल में इन्हें शिक्षित करना जरूरी है। नारियों को शिक्षित करके ही देश की मजबूती और विकास की बात सोची जा सकती है। उन्होंने संस्थान के प्रयास की सराहना की। कहा संस्थान ने समर कैंप के माध्यम से प्रतिभाओं को विभिन्न विधाओं में पारंगत करने का काम किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. जनार्दन राय ने बच्चों को समर कैंप का प्रमाण पत्र देने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ रंगकर्मी विवेकानंद सिंह ने सभा की घोषणा की। संचालन कर्ता विजय बहादुर सिंह ने कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से किया।
विज्ञापन
संस्थान की अध्यक्ष अनिता गुप्त ने डा. जनार्दन राय को बुके देकर सम्मानित किया। संस्थान की सचिव लोकगीत गायिका सुनीता पांठक ने अपनी संस्था के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराया। बच्चों ने विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर डा. इफ्तेकार खां, डा. अशोक पत्रकार, पहल संस्था के मालिक शैलेंद्र मिश्रा, मोहिनिश कुमार पांडेय, धीरज गुप्ता आदि रहे।