{"_id":"2a7fc9de2555c2a5b66a3517d99fbd9a","slug":"the-lord-vishwakarma-worshiped-everywhere-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगह-जगह पूजे गए भगवान विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगह-जगह पूजे गए भगवान विश्वकर्मा
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 17 Sep 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित ग्रामीणांचलों में आदि शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को धूमधाम से हुई। भगवान विश्वकर्मा घर-घर में पूजे गए। जनपद के सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों सहित तकनीकी स्कूलों, आईटीआई स्कूलों में भी देव शिल्पी की पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
नगर के लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, नलकूप विभाग, रेलवे स्टेशन, रोडवेज के अलावा पालीटेक्निक स्कूल, आईटीआई स्कूल समेत तकनीकी संस्थानों में देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा की गई। इस दौरान अल सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देव शिल्पी की प्रतिमा का पट खोला गया।
इसके साथ ही विश्वकर्मा भगवान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणांचलों में भी आदि शिल्पी का पूजन-अर्चन की गई। कई दूकानों पर विधि-विधान के साथ पूजा की गई। परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई।
विज्ञापन
रसड़ा संवाददाता के अनुसार कस्बा के महावीर अखाड़ा हनुमान मंदिर के समीप सभासद शिवजी सिंह के नेतृत्व में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। इसके अलावा मेरू राय के पुरा, श्रीनाथ बाबा विश्वकर्मा मंदिर, प्राइवेट बस स्टैंड, स्टेशन रोड, भगत सिंह तिराहा, कोटवारी मोड़ समेत ग्रामीणांचलों में पूजा की गई।