{"_id":"8ee4ca2241721704a70bd43a5f0ad2fb","slug":"the-lamp-has-a-7-priwaraen-homeless-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढिबरी ने 7 परिवाराें को किया बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढिबरी ने 7 परिवाराें को किया बेघर
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 11 Feb 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के दलित बस्ती में मंगलवार की रात ढिबरी की लौ से लगी आग में एक दर्जन झोपड़ियां सहित दो खपड़ैल के मकान जलकर राख हो गए। अगलगी ने सात परिवारों से छत छीन ली। घटना में तीन लोग झुलस गए। एक बकरी भी मर गई।
रुस्तमपुर निवासी घूरा राम के घर के सभी सदस्य प्रतिदिन की भांति खाना खाने के बाद अपने मड़हे में दीपक जलाकर सो गए। इसी बीच रात में किसी कारणवश दीपक गिर गया और झोपड़ी में आग लग गई। अभी कोई कुछ समझ पाता कि आग ने विकराल रूप अख्तियार कर लिया। इसके बाद जयराम राम, घूरा राम, वीरबल कुमार राम, भोला राम, रामभजन राम, सुभाष राम की झोपड़ी भी जलने लगी।
रामभजन राम के दो खपड़ैल के मकान भी जलाकर राख हो गए। घटना में सातों परिवारों की गृहस्थी के सामान जल गए।े जयराम के पांच हजार रुपये, घूरा राम के चार हजार, वीरबल के 10 हजार, रामजन्म के 500 रुपये नकदी जल गए। जयराम की एक बकरी की जलने से मौत हो गई। आग को बुझाने में जयराम (55), भोला राम (45), योगेंद्र राम (20) झुलस गए।
विज्ञापन
आसपास के लोग तथा फायर ब्रिगेड के अथक प्रयास से किसी प्रकार घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल अजीत कुमार सिंह और पुलिस ने मौका मुआयना किया।