फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the killing

मोबाइल को लेकर पट्टीदार ने की धर्मेंद्र की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2019 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
the killing
सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा में युवक की हत्या के बाद महिलाओं को समझाती पुलिस। - फोटो : BALLIA
हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में सोमवार की रात मोबाइल को लेकर धर्मेंद्र राजभर ने अपने पट्टीदार पंकज राजभर की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या की सूचना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। तनाव को देखते हुए प्रशासन की ओर से आसपास के कई थानों की पुलिस गांव में तैनात कर दी गई। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व सीओ सदर गांव में पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। वहीं पुलिस फोर्स ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी पंकज उर्फ पतरु का मोबाइल धर्मेंद्र राजभर ने करीब पांच दिन पहले चुरा लिया था। वहीं, मोबाइल पंकज मांग रहा था। धर्मेंद्र ने बड़ी खींचतान के बाद मोबाइल दे दिया। कुछ देर के लिए मामला ठंडा भी पड़ गया। लेकिन बदले की आग धर्मेंद्र के अंदर जलती रही। सोमवार देर रात पंकज अपने घर के बगल में खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। तभी अचानक आरोपी धर्मेंद्र अपने घर से धारदार हथियार लाया तथा पंकज पर हमला बोल दिया। अभी लोग कुछ समझ पाते कि पंकज लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वह बुरी तरह छट पटाने लगा। वहीं, हमला करने के बाद आरोपी धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से पंकज को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति देख मौके पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ व सीओ सदर, सुखपुरा थानाध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस फार्स पहुंची। काफी खोजबीन के बाद आरोपी धर्मेंद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में अपनी बहन के घर से पकड़ा गया। आरोपी को पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात को ही शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उधर, मृतक के पिता सरल की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया। हालांकि इस मामले में दूसरे आरोपी की खोजबीन के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के बाद चालान कर दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed