{"_id":"c74032b8b211ceb96e0ff926ba3c6f31","slug":"the-kids-in-sports-proved-iron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलकूद में बच्चों ने मनवाया लोहा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलकूद में बच्चों ने मनवाया लोहा
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित ब्लाक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का
विज्ञापन
शुभारंभ नरहीं के खेल मैदान पर शनिवार को किया गया। खेल का शुभारंभ प्रधान
प्रतिनिधि बब्बन राय एवं खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार द्वारा संयुक्त रूप
से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
प्राथमिक स्तरीय 50 मीटर दौड़ में बालक चंदन, बालिका नीलम अव्वल आए। इसी प्रकार सौ मीटर दौड़ में अभिजीत एवं साधना, 200 मीटर दौड़ में रीतेश कुमार एवं सीमा अव्वल आए। लंबी कूद में जिउत यादव अव्वल रहे। जूनियर स्तरीय दौड़ में सौ मीटर में बालक प्रिंस कुमार एवं बालिका सपना अव्वल रही।
वहीं 200 मीटर दौड़ में बालक धर्मेंद्र कुमार एवं बालिका सुमन, 400 मीटर बालक दौड़ में रवींद्र व बालिका अनामिका अव्वल रही। वहीं लंबी कूद बालक में धर्मेंद्र व बालिका में जूंही यादव अव्वल रही। ऊंची कूद में बालक में धर्मेंद्र कुमार एवं बालिका में सपना अव्वल रही। विजेताओं को मुख्य अतिथि बब्बन राय एवं खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार ने पुरस्कृत किया।